छावनी के सनातन धर्म महाविद्यालय में व्यवहारिक हिंदी पुस्तक का लोकार्पण करते हुए। कालेज
अंबाला। सनातन धर्म महाविद्यालय के हिंदी विभाग की प्राध्यापिका डॉ. अंजू शर्मा की ओर से लिखित पुस्तक व्यवहारिक हिंदी का लोकार्पण हुआ। इस पुस्तक का विमोचन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अलका शर्मा एवं हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. विजय शर्मा द्वारा किया गया। प्राचार्या डॉ. अलका शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों को भाषा के व्यावहारिक स्वरूप से जोड़ने के लिए यह पुस्तक अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक और सहायक सिद्ध होगी। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. विजय शर्मा ने कहा कि यह पुस्तक विद्यार्थियों के बौद्धिक व भाषिक विकास के साथ-साथ हिंदी के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर वनस्पति विभागाध्यक्ष डॉ. दिव्या जैन, गणित विभागाध्यक्ष डॉ. रजनी गुप्ता और बबीता मैम सहित कई वरिष्ठ प्राध्यापक उपस्थित रहे। संवाद