फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सावन का अंतिम सोमवार, भोलेनाथ की पूजा करने से मिलेगा मनोवांछित फल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सावन के अंतिम सोमवार का व्रत व उद्यापन 28 अगस्त उत्तराषाढ़ा नक्षत्र आयुष्मान योग में किया जाएगा। यह सावन का अंतिम सोम प्रदोष व्रत होगा। धर्म ग्रंथों में सावन सोमवार और प्रदोष व्रत को मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। सोम प्रदोष व्रत चंद्र मौलेश्वर भगवान महादेव की प्रसन्नता व आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन

ज्योतिषी गिरीश आहूजा ने बताया 19 साल बाद ऐसा संयोग बना है, जब सावन 59 दिनों का रहा। इसमें कुल आठ सोमवार पड़े। अंतिम सोमवार के दिन अति शुभ संयोग बन रहे हैं। इसमें आयुष्मान योग, सौभाग्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और सोम प्रदोष व्रत का शुभ संयोग होगा। प्रदोष शिव पूजा सौभाग्य योग में होगी। प्रदोष व्रत सभी प्रकार के दोषों को दूर करता है और मनोकामनाओं की पूर्ति करता है। सोमवार और सोम प्रदोष के दिन भोलेनाथ के अभिषेक रुद्राभिषेक और शृंगार का महत्व माना जाता है। इस दिन सच्चे मन से भोलेनाथ की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
उपाय
विवाह में हो रही देरी को दूर करने के लिए सावन के अंतिम सोमवार से 11 सोमवार तक जल में केसर मिलाकर भगवान शिव पर चढ़ाएं। शीघ्र विवाह के योग बनेंगे। पैसों की तंगी और धन-दौलत के लिए शिवजी को पीले चंदन का तिलक लगाएं और हर सोमवार को पीला चंदन शिव पर चढ़ा कर आएं। जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा नीच राशि का है, उन्हें एक चांदी का टुकड़ा लेकर चलते पानी में प्रवाहित करना चाहिए। यह उपाय सोमवार से शुरू करके 11 सोमवार तक करें। यदि बार-बार आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो इस सोमवार से 11 सोमवार तक 21 बार ओम नमः शिवाय जाप करते हुए शिवलिंग पर साबुत चावल अर्पित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें