फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वायुसेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन की पत्नी से करोड़ों की जमीन हड़पी, भतीजे, जेठ और जेठानी नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पूर्व में वायुसेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन की पत्नी ने रिश्तेदारों पर करोड़ों रुपये की जमीन हड़पने के आरोप लगाए हैं। इसका खुलासा खुद पीड़िता द्वारका निवासी दीप जजमान ने गृहमंत्री अनिल विज व पुलिस को दी शिकायत में किया है। आरोप लगाते हुए महिला ने बताया कि उनके पति की 2017 में कैंसर से मौत हो गई थी। ऐसे में कुलदीप नगर निवासी जेठ बलवंत सिंह और जेठानी गुरविंद्र कौर व भतीजे नवप्रीत व अन्य ने फर्जी वसीयत के जरिए उसकी जमीन हड़प ली। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने नन्हेड़ा में उनकी चार कनाल 15 मरला, बेगमपुरा लैंड, शाहपुर लैंड, कुलदीप नगर में घर और नन्हेड़ा में भाग सिंह के घर के पास एक हॉल को हड़प लिया। पुलिस ने महिला की शिकायत तीनों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दीप जजमान ने बताया कि वह मनोवैज्ञानिक है और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली में काम करती हैं। उसके पति परमजीत जजमान भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टन थे। पति परमजीत 12वीं कक्षा के बाद एनडीए में चला गया। ऐसे में बलवंत ने पीछे से उपरोक्त जमीन हड़प ली। वह अंबाला में नहीं रहती है और दोनों बेटे विदेश में रहते हैं। महिला ने आरोप लगाया कि रिश्तेदारों ने उसकी जमीन का ध्यान रखने की बात कही थी। बाद में परमजीत का मृत्यु प्रमाण पत्र भी मांगा ताकि जमीन की म्यूटेशन करवाई जा सके।
आरोपियों ने उससे कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करने को कहा लेकिन उसने मना कर दिया। दीप ने बताया कि बलवंत सिंह जून 2015 के दौरान अमेरिका और कनाडा गया था। उसका यूएस का वीजा उसने ही लगवाया था। जून 2017 को विदेश से लौटने के बाद घर छीन लिया और सभी जमीनों पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें