फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बैडमिंटन स्पर्धा में लक्षित और नित्यम ने जीते दोहरे खिताब

विज्ञापन
छावनी में बैडमिंटन टूर्नामेंट में विजेता ​​खिलाडियों को पुरस्कृत करते हुए। स्वयं - फोटो : SAMVAD
विज्ञापन
अंबाला। एलएसबीए बैडमिंटन अकादमी की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में खिलाडियों का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बैडमिंटन कोच मनीष ने बताया कि दो दिवसीय टूर्नामेंट के दूसरे दिन रविवार को विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने भाग लिया। लक्षित भगत और नित्यम गुप्ता अपनी श्रेणियों में स्टार परफॉर्मर बनकर उभरे। अंडर-11 बालक वर्ग के सिंगल्स में नित्यम गुप्ता ने अमेय गर्ग को हराकर स्वर्ण पदक जीता। नित्यम ने अंडर-13 डबल्स में दर्श के साथ खिताबी जीत दर्ज की। अंडर-13 और अंडर-15 बालक सिंगल्स में लक्षित भगत ने खिताबी जीत हासिल की। अंडर-15 डबल्स में अक्ष व आरव ने बाजी मारी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें