फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। रिश्तेदारी में गए परिवार के बंद पड़े मकान के मेन दरवाजे का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये की नकदी व सोने चांदी के जेवर चुरा ले गए। अगले दिन जब वह वापस आए तो चोरी का पता लगा। इलाका पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव पंजलासा निवासी रोशनी देवी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि 16 अक्तूबर को वह अपनी रिश्तेदारी में पड़ोस के गांव में गई थी व अपने मकान का ताला ठीक प्रकार से लगा दिया था। अगली सुबह जब वह वापस अपने घर आई तो उसने देखा कि उसके मकान का मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। अंदर कमरे में रखी पेटी का भी ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। शिकायतकर्ता के अनुसार चोर उसके मकान से 15 हजार रुपये की नकदी, चांदी की दो चेनों की जोड़ी, 3 चांदी की गले की चैन और दो सोने के कोके चोरी करके ले गये थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया। शिकायतकर्ता के अनुसार छानबीन करने पर पता चला कि घर की चोरी छत पर से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें