फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: महाराष्ट्र गए परिवार के घर में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ममता विहार में चोरों ने महाराष्ट्र गए परिवार के घर को निशाना बनाया। घर के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपये के आभूषण सहित अन्य सामान चुरा ले गए। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान भी कर ली गई है। ममता विहार निवासी राघव गोयल ने बताया कि वह बीते 14 मार्च को अपने पूरे परिवार के साथ महाराष्ट्र में एक रिश्तेदारी में गए हुए थे। जब वह 28 मार्च को वापस लौटे तो घर के मुख्य द्वार के ताले टूटे हुए मिले। भीतर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था व अलमारियों से आभूषण गायब थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें