फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये की चोरी

Mon, 24 Nov 2025 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अशोक विहार में बंद मकान के ताले तोड़कर चोरी लाखों रुपये के जेवर व नकदी चुरा ले गए। महेश नगर थाना पुलिस को दी तहरीर में अशोक विहार निवासी साहिल ने बताया कि 21 नवंबर को वह अपने घर पर नहीं था। काम के सिलसिले में रिश्तेदार के घर गया हुआ था। वापस लौटा तो देखा कि ताले टूटे पड़े थे। घर में सामान बिखरा हुआ था। जेवरात सहित 45 हजार रुपये की नकदी गायब थी। घर से चोर चांदी की मूर्ति भी चुरा ले गया। पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें