फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: घर के ताले तोड़ लाखों रुपये की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। परिवार समेत शादी में गए व्यक्ति के घर से चोरों ने ताला तोड़ लाखों रुपए की नकदी और जेवर चुरा लिए। बराड़ा के जनकपुरी कॉलोनी निवासी विनोद कुमार ने बताया कि वह 27 नवंबर को अपने परिवार समेत यमुनानगर में शादी में गया था। जब अगले दिन वह वापिस घर पहुंचे तो देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अन्य सामान बिखरा पड़ा था। जब उसने अंदर चेक किया तो घर से करीब तीन लाख रुपए नकद और सोने चांदी के गहने चोरी हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें