फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..कबूतरबाजी में गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कबूतरबाजी के केस में फरार चल रही कुरुक्षेत्र की शिवानी को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी का यह मामला कोतवाली में दर्ज है। मंगलवार उसे कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने पूछताछ पूरी होने की बात कही लेकिन पुलिस रिमांड नहीं मांगा। अदालत ने उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। उसे जेल प्रशासन के हवाले कर दिया गया। हसनपुर के जसविंदर के साथ यह हेराफेरी हुई। मामले में नामजद शहर सुलतानपुर वासी दूसरे आरोपी टेकचंद की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार तलाश में जुटी पुलिस को पता चला कि शिवानी इलाके में है। तत्काल रेड कर उसे हिरासत में ले लिया गया। आरोपी ने अपनी गलती कबूल कर ली। केस के अनुसार जसविंदर विदेश जाना चाहता था। संपर्क में आए आरोपियों ने उसे बाहर भेजने के नाम पर पैसे मांगे। पीड़ित ने पैसे दे दिए लेकिन न तो उसे बाहर भेजा गया न ही पैसे लौटाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें