अंबाला। दुखेड़ी गांव में सफेदी करते समय पैड टूटने से न्यू टैगोर गार्डन निवासी मजदूर अजय चोटिल हो गए। यह हादसा सोमवार सुबह 8 बजे हुआ। अजय को अन्य साथियों की मदद से उपचार के लिए अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल में ले गए। जय बहादुर ने बताया कि वह सफेदी का काम करते हैं। अजय भी उनके साथ दिहाड़ी करते हैं। सुबह के समय दुखेड़ी गांव के एक मकान में काम करने के लिए गए थे। प्लस्तर करने के लिए अभी पैड बांध ही रहे थे कि अजय के द्वारा बांधी गई पैड की रस्सी खुल गई और अनियंत्रित होकर सीधे नीचे गिर गए। हालांकि अजय के परिजनों की तरफ से किसी के खिलाफ शिकायत नहीं दी गई है। संवाद