सैन्य क्षेत्र से फेंसिंग एंगल चोरी करते हुए युवक को लेबर ने पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। छावनी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में अग्रवाल कॉलोनी बठिंडा निवासी धर्मेंद्र कुमार ने वह सरकारी ठेकेदार है। उसने आर्मी में एक प्रोजेक्ट का काम लिया हुआ है। शनिवार को सैन्य क्षेत्र मनिक्सा एंक्लेव से एक लड़का फेंसिंग एंगल चोरी कर रहा था, जिसे उसकी लेबर ने पकड़ लिया। युवक की पहचान छावनी निवासी करण के रूप में हुई। संवाद