कुरुक्षेत्र। कोरोना पॉजिटिव 22 मुस्लिमों के फरार होने की गलत मुनादी करवाने पर संघौर की महिला सरपंच के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। साथ ही बीडीपीओ ने सरपंच के खिलाफ उपायुक्त को निलबंन के लिए सिफारिश भेज दी है। आरोप है कि बथाना बाबैन के गांव संघौर की महिला सरपंच द्वारा गांव में मुस्लिम समाज के लोगों के बारे में गलत मुनादी कराई थी। जिसको के लेकर पुलिस ने बीडीपीओ बाबैन साहब सिंह की शिकायत पर महिला सरपंच के खिलाफ भा.द.सं. की धारा 188, 270, 505 आईटी एक्ट की धारा 67 व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना में दर्ज शिकायत में बीडीपीओ बाबैन ने कहा कि खंड बाबैन के गांव संघौर की सरपंच कुसम देवी ने गांव में यह मुनादी करवा दी कि कोरोना पॉजिटिव 22 मुस्लिम लोग फरार हो गए हैं। मुनादी में कहा गया कि सभी ग्रामीण अपने-अपने घरों में रहे ताकि ये कोरोना बीमारी से ग्रस्त लोग किसी के संपर्क में ना आ सकें। मुनादी का वीडियो वायरल होते ही गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया।