बराड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष दीप राणा द्वारा आज जिले की आईटी सेल टीम की नियुक्ति की है। जिसमें बड़ा से भाजपा नेता कुंवर पाहवा को जिला आईटी टोली सदस्य का नियुक्त किया गया है। कुंवर पाहवा काफी समय से भाजपा में सक्रिय हैं और भाजपा की नीतियों का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उनकी इन्हीं सेवाओं को देखते हुए यह नियुक्ति दी गई है। कुंवर पाहवा ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री नायब सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, जिला अध्यक्ष मनदीप राणा व जिला महामंत्री गोल्डी सैनी का आभार व्यक्त किया है। कुंवर पाहवा ने कहा कि पार्टी द्वारा जो उन्हें जिम्मेदारी दी गई है वह पूरी ईमानदारी से उसका निर्वहन करेंगे।