छावनी के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पेन स्टैंड निर्माण प्रतियोगिता करवाई गई। काॅलेज
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पर्यावरण जागरूकता दिवस-लांग बाजार अभियान के तहत पेन स्टैंड निर्माण प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में बीकॉम तृतीय वर्ष की कुमारी अर्चिता प्रथम, बीए तृतीय वर्ष से कीर्ति द्वितीय, बीकॉम द्वितीय वर्ष से प्रियंका तृतीय रही। प्रतियोगिता महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. डॉ. देशराज बाजवा के मार्गदर्शन में उच्चतर शिक्षा निदेशालय हरियाणा के संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत संपन्न हुई। प्रतियोगिता की कोऑर्डिनेटर गणित विभाग की प्रो. नेहा रानी रहीं। प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक मंडल के सदस्यों प्रो. अनिल कुमार, प्रो. आभा चौधरी और प्रो. मनीषा सैनी ने किया। कार्यक्रम की संयोजक प्रोफेसर शगुन आहूजा ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों में उद्यमिता का विकास होता है। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. डॉ. देशराज बाजवा ने विजेताओं को बधाई दी।