फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मिमिक्री प्रतियोगिता में बीसीए तृतीय वर्ष से कुलजीत कौर रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पंजोखरा साहिब के श्री गुरु हरकृष्ण साहिब खालसा कॉलेज में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। यह कॉलेज हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अधीन चल रहा है। विभिन्न प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया और प्रतिभा को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की शुरुआत संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. गुरसिमरन कौर और विद्यार्थियों की ओर से शब्द कीर्तन से हुई। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कॉलेज उप प्राचार्य डॉ. राम कुमार सैनी और सीनियर प्रोफेसर डॉ. नीना कौशिक मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. गुरसिमरन कौर और सह-संयोजिका प्रोफेसर प्रेम लता ने सभी प्रतियोगिता के बारे में मुख्यातिथि को बताया।
मुख्यातिथि ने अपने जीवन के अनुभवों को विद्यार्थियों के साथ सांझा करते हुए उनको आगे भी इसी तरह बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया और मोबाइल फोन का सही समय पर सही तरीके से उपयोग करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

कॉलेज की वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. नीना कौशिक ने प्रतिभा खोज प्रतियोगिता की सजावट और बच्चों की ओर से प्रदर्शित की गई प्रतिभा की विशेष सराहना की गई। प्रतियोगिता में मंच संचालन प्रो. कंवलप्रीत कौर की देखरेख में एमए की मनजीत कौर, बीसीए की छात्रा कवलप्रीत कौर और अमनप्रीत कौर ने किया। इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र सिंह, प्रो. रमनदीप सिंह, प्रो. प्रदीप सिंह, प्रो. सिमरनजीत, लाइब्रेरी इंचार्ज तेजिंद्र कौर की सक्रिय भागीदारी रही व समस्त काॅलेज स्टाफ उपस्थित रहा।
ये है प्रतियोगिता और परिणाम
प्लेइंग इंस्ट्रूमेंट प्रतियोगिता में बीसीए द्वितीय की कनिका प्रथम, बीए द्वितीय की हरदीप कौर द्वितीय, बीए द्वितीय की राजप्रीत कौर तृतीय रही।
मोनो एक्टिंग प्रतियोगिता में बीसीए तृतीय की कुलजीत कौर प्रथम, बीकॉम द्वितीय की गुरप्रीत कौर द्वितीय, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा हरप्रीत तृतीय रही।
मिमिक्री प्रतियोगिता में बीसीए तृतीय वर्ष से कुलजीत कौर प्रथम, बीसीए द्वितीय वर्ष से कनिका द्वितीय, बीए तृतीय वर्ष से हरप्रीत तृतीय रही।
नृत्य प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष से सीया प्रथम, बीए प्रथम वर्ष से निशा जोशी द्वितीय, बीसीए तृतीय से कुलजीत कौर तृतीय रही।
कविता प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष से पायल प्रथम, बीसीए द्वितीय वर्ष से कवलप्रीत कौर द्वितीय, एमए से मनप्रीत कौर तृतीयर रही।
भाषण प्रतियोगिता में बीसीए प्रथम वर्ष से सिमरन कौर प्रथम, बीसीए द्वितीय वर्ष से कनिका द्वितीय, बीए द्वितीय वर्ष से सिमरनजीत कौर तृतीय रही।
गायन प्रतियोगिता में बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा कनिका प्रथम, बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा कवलप्रीत कौर द्वितीय, बीए प्रथम वर्ष से निशा जोशी तृतीय रही।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मनदीप कौर प्रथम, बीसीए प्रथम की प्रभरीत द्वितीय, बीसीए प्रथम वर्ष से रजत तृतीय रहे।
पेंटिंग प्रतियोगिता में बीसीए द्वितीय वर्ष से अमनप्रीत कौर प्रथम, बीए तृतीय वर्ष से हरप्रीत कौर द्वितीय रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें