फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कुलदीप राठी बने प्रेस क्लब समालखा के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। प्रेस क्लब समालखा की बैठक विनोद लाहोट की अध्यक्षता में जीटी रोड स्थित केशव ढाबे पर हुई। जिसमें इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के पत्रकार मौजूद रहे। यहां सर्वसम्मति से कुलदीप राठी को क्लब का प्रधान चुना गया। जबकि विनोद लाहोट को संरक्षक बनाया गया। इनके अतिरिक्त सुरेश निरंकारी व रतनलाल उपप्रधान, अरविंद कुमार महासचिव, सचिन कपूर सचिव, राकेश वर्मा कोषाध्यक्ष, राकेश अरोड़ा को संगठन मंत्री बनाया गया। वहीं अनीश कौशिक, मनदीप व रघुनंदन कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। नवनियुक्त प्रधान कुलदीप राठी ने कहा कि पत्रकारों के हितों को लेकर काम किया जाएगा और सभी को साथ लेकर काम करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें