फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जिला योग प्रतियोगिता में कृतिका ने हासिल किया प्रथम स्थान

Fri, 22 Aug 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी के जीएमएन कॉलेज में विजेता छात्रों के साथ मौजूद कॉलेज प्राचार्य। प्रवक्ता - फोटो : Samvad
विज्ञापन
अंबाला। देव गुरुकुल, दिन्नापुरी में आयोजित जिला योग प्रतियोगिता में जीएमएन कॉलेज की छात्रा कृतिका वर्मा ने 18–28 आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। कृतिका की इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रशासन एवं संकाय सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि कृतिका की इस सफलता से न केवल कॉलेज का नाम रोशन हुआ है, बल्कि यह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। इसी प्रकार फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा डिंपल ने प्रथम स्थान, बीए द्वितीय वर्ष के छात्र पीयूष ने द्वितीय स्थान तथा बीकॉम सीएवी प्रथम वर्ष की छात्रा खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें