फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कृष्ण विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। मिट्ठापुर स्थित अंबाला कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड एप्लाइड रिसर्च देवस्थली में 20वीं एकदिवसीय वार्षिक खेलकूद कराई। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीराम स्वरूप मेमोरियल ट्रस्ट से ट्रस्टी सोमदेव गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें स्वार्थ का त्याग कर राष्ट्रीय निर्माण के बारे में सोचते हुए कार्य करने चाहिए। हर साल की तरह इस साल भी रामबाग रोड स्थित पवित्र धाम रोटरी स्कूल फॉर डेफ और डंब के विद्यार्थियों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को समाजसेवी अनुभव अग्रवाल और गेस्ट ऑफ ऑनर संजीव स्वामी ने पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया।
विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। विजेता प्रतियोगियों ने पुरस्कार के रूप में पदक और प्रमाण पत्र पाकर खुशी व्यक्त की। कार्यक्रम में निदेशक डॉ. आशावंत गुप्ता, अश्विनी गोयल, एडी गांधी, पवन कुमार सोनी, डॉ. कमल कुमार शर्मा, अजय पाल सिंह व संबंधित संकाय सदस्यों के साथ सभी विभागाध्यक्ष, प्रवीण कुमार पटपटिया मौजूद रहे। कॉलेज के उप प्रधान स्पोर्ट्स डॉ. प्रदीप कुमार और स्पोर्ट्स प्रधान डॉ. मुकेश ने सभी विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में यह रहे विजेता
100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में कृष्ण, महिला वर्ग में सिमरन, 200 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में रूपांश, महिला वर्ग में शुभांगी, 400 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में उदित, महिला वर्ग में आंचल, लंबी कूद पुरुष वर्ग में कृष्ण, लंबी कूद महिला वर्ग में महक, डिस्कस थ्रो पुरुष वर्ग में कृष भानु, डिस्कस थ्रो महिला वर्ग में सिमरन, शार्टपुट पुरुष वर्ग में मोक्ष कंसल, महिला वर्ग में महक, 400 मीटर रिले रेस पुरुष वर्ग में एप्स टीम, महिला वर्ग में सीएससी टीम, 5000 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में अमरजीत, रस्सा कस्सी पुरुष वर्ग में छात्र, रस्सा कस्सी महिला वर्ग में फीमेल फैकल्टी, ओवरऑल ट्रॉफी महिला वर्ग में सीएससी टीम, पुरुष वर्ग में अप्लाइड साइंस टीम, बेस्ट एथलीट महिला वर्ग में सिमरन, पुरुष वर्ग में कृष्ण रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें