अंबाला। छावनी के शहीद लेफ्टिनेंट मुकेश आनंद मेमोरियल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित ओपन जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुकाबलों में खिलाड़ी पसीना बहाते दिखे। मुकाबलों की एकल प्रतियोगिता में 20, संयुक्त में 12 तो वरिष्ठ श्रेणी में दो खिलाड़ी विजेता रहे।
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 200 छात्रों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा को लोहा मनवा रहे हैं। इस प्रतियोगिता में अंडर-11, 13, 15, 17, 19 और वरिष्ठ श्रेणी के खिलाड़ियाें के बीच खेलीं गई। इसमें अंडर-11, एकल में अर्चित राय और लक्षित विजेता रहे। इसी तरह से अंडर-13 एकल में दिव्यांशी, रिया यादव, अर्चित राय, विशाल विजेता रहे।
अंडर-13 संयुक्त में रूबल नैन और विशाल और रेयान रतरा, शिवांश विजेता रहे। इसी के साथ अंडर -15 एकल में अशिमा, रिया यादव, यथार्थ सिंह, कृष्णा धुपड़, विजेता रहे। अंडर-15 संयुक्त में आर्यन सिंह और विभोर, जिशन गुलाटी और यथार्थ सिंह विजेता रहे। अंडर-17 एकल में अग्रिमा भगत, मोली, आदित्य, मानिक तिवारी विजेता रहे। अंडर-19 एकल में मोली, अग्रिमा भगत, हरिकेश वर्मा, ईशान झांब विजेता रहे। अंडर-17 संयुक्त में हृदय अग्रवाल और शियांश, कृष्णा और मानिक तिवारी विजेता रहे। वरिष्ठ श्रेणी एकल में उदित धीमान और हरिकेश वर्मा विजेता रहे।