फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञान पढ़ा नहीं, जिया जाता है : ज्ञान नाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। निराकारी जागृति मिशन के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञान नाथ महाराज ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक उपदेश प्रदान किया। उन्होंने बताया कि मिशन की शुरुआत अविभाज्य भारत के पेशावर से हुई, जिसकी परंपरा को शहंशाह बूटा सिंह महाराज, शहंशाह महताब सिंह महाराज और शहंशाह लक्ष्मण सिंह महाराज ने आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आत्मा का ज्ञान केवल सिद्धांत नहीं, बल्कि प्रत्यक्ष अनुभूति है। ज्ञान पढ़ा नहीं, जिया जाता है। जब मन की चंचलता थमती है और साधक मन का साक्षी बनता है, तब परमचैतन्य आत्मा का बोध होता है। सम्मेलन में महात्मा नंदकिशोर, महात्मा एमलाल ने गुरुवाणी व भजनों से संगत को निहाल किया। अंत में जिज्ञासुओं को ज्ञान दीक्षा दी गई और भंडारा वितरित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें