अंबाला छावनी के जीएमएन कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी। प्रवक्ता
- फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में साप्ताहिक कौशल विकास कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को उद्योग आधारित कौशल से परिचित कराने एवं उन्हें रोजगारोन्मुख शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। पहले दिन के कार्यक्रम में तीन तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। सत्र एक में एमएसएमई योजनाओं पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। इसमें सहायक निदेशक एमएसएमई मीनू धीमान ने विद्यार्थियों को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। सत्र दो में डिजिटल मार्केटिंग का परिचय एवं नवीनतम रुझान विषय पर विशेषज्ञों और तीसरे सत्र में प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर साइंस विभाग, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा डॉ. राकेश कुमार ने ज्ञान दिया।