नारायणगढ़। वार्ड-3 मोहल्ला पठाना वाला स्थित बाबा श्रीचंद के अस्थान पर गुरु नानक देव की पत्नी माता सुलखनी का प्रकाश पर्व मनाया गया। इस अवसर पर श्री सुखमनी साहिब के पाठ के उपरांत कीर्तन दरबार सजाए गए। जिसमें रागी रणजीत सिंह व मलकीत सिंह, फरिंद्र पाल सिंह ने कथा, कीर्तन व गुरु इतिहास सुनाकर निहाल किया। इस अवसर पर दर्शन सिंह भाटिया, जगजीत सिंह, भगत सिंह, जतिंद्र सिंह, राजू मक्कड़, बलविंद्र भाटिया, मनोहर लाल चानना, डॉक्टर गुरचरण सिंह, सतनाम भाटिया, मनजीत सिंह, सर्वजीत सिंह व अन्य संगत मौजूद रही। इस अवसर पर गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।
नारायणगढ़ के वार्ड-3 में माता सुलखनी के प्रकाश उत्सव पर बैठी संगत।- फोटो : जसराना तहसील में धरना के दौरान मौजूद मृतक की मां, पत्नी एवं बच्चे