फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कीर्तन मंडलियों ने किया भगवान श्रीराम का गुणगान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। श्रीराम महोत्सव के लिए शहर के नेशनल हाइवे स्थित भगवान श्रीराम मंदिर परिसर में श्रीराम भगवान मंदिर समिति के तत्वावधान में चार दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके तहत शनिवार को विभिन्न कीर्तन मंडलियों की ओर से भगवान श्रीराम जी के जीवन पर आधारित कथाओं का वर्णन किया गया। वहीं विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची भजन मंडलियों द्वारा भगवान श्रीराम लला की महिमा का गुणगान किया गया। इस दौरान शाम 6 से रात्रि 9 बजे तक भगवान श्रीराम भक्तों को भगवान श्री राम दरबार में नतमस्तक किया। तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर समिति के प्रधान नरेश अग्रवाल ने बताया कि रविवार को मंदिर परिसर में श्रीराम चरितमानस अखंड पाठ का शुभारंभ विधिवत सुबह 9 बजे से किया जाएगा।
इसका समापन अगले दिन 22 जनवरी को किया जाएगा। तत्पश्चात मंदिर परिसर में एक विशाल हवन समारोह का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे भगवान श्रीराम जी की विशेष आरती के समापन पश्चात श्रीराम मंदिर अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बड़ी एलईडी पर भक्तों को दिखाया जाएगा। इस मौके पर दीवान मंगत राय रामा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट जीटी रोड अंबाला शहर के सभी पदाधिकारी अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर भंडारों के कार्यक्रम संचालित करेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें