फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बालवाटिका की वार्षिक परीक्षाएं एक से

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने राजकीय स्कूलों में बालवाटिका थ्री से लेकर कक्षा पांचवीं तक वार्षिक परीक्षाओं को लेकर डेटशीट जारी कर दी है। इस परीक्षा का आयोजन एक से 15 मार्च तक होगा।
विज्ञापन

यह परीक्षा निपुण दक्षताओं पर आधारित मौखिक और लिखित दोनों माध्यमों से ली जानी है। बालवाटिका थ्री से कक्षा तीसरी तक की परीक्षा निपुण दक्षताओं पर आधारित होगी। कक्षा चौथी और पांचवीं की परीक्षा एससीईआरटी द्वारा बनाए गए प्रश्न पत्रों पर आधारित होगी। बालवाटिका थ्री की परीक्षा एक मार्च, दो मार्च को शुरू होंगी। चार मार्च से कक्षा पहली, दूसरी व तीसरी कक्षा की परीक्षा करवाई जाएगी। 11 मार्च से चौथी व पांचवीं की परीक्षा शुरू होंगी। यह परीक्षाएं 15 मार्च तक चलेंगी।
केवल मौखिक परीक्षा का होगा आयोजन
दरअसल, इस बार स्कूलों में बालवाटिका थ्री की परीक्षा का भी आयोजन किया जाना है। राजकीय स्कूलों में बालवाटिका थ्री के लिए केवल मौखिक परीक्षा करवाई जाएगी। इसके लिए अभ्यास प्रश्न-पत्र उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसी तरह कक्षा पहली से तीसरी के लिए मौखिक परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी और लिखित परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी व गणित दोनों अलग-अलग दिनों में आयोजित की जाएंगी। मौखिक परीक्षा विद्यार्थियों के सुनने, बोलने व पढ़ने के कौशल का परीक्षण करेगी। लिखित परीक्षा श्रुतलेख और लेखन कौशल, एक कक्षा आधारित दक्षता का परीक्षण करेगी।
विज्ञापन

कक्षा पहली से तीसरी के शिक्षकों को निपुण हरियाणा टीचर एप के माध्यम से आंकलन का रिकॉर्ड भी जमा करना होगा। कक्षा चौथी व पांचवीं के लिए लिखित परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, गणित, ईवीएस केवल पेन-पेपर आधारित होगी। परीक्षा का आयोजन सुबह 9 से सुबह 11 बजे तक होगा। यह पूरे राज्य में एक समान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें