बोह गांव में हाईटेंशन तार से करंट लगने पर झुलसे था केशव: सोशल मीडिया
- फोटो : Archive
- बोह गांव में पसरा मातम, 23 जून को कार्तिक के साथ खेलते समय हुआ था दर्दनाक हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। बोह गांव में 23 जून को छत पर खेलते समय हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसे 11 वर्षीय मासूम कुणाल ने दम तोड़ दिया। चंडीगढ़ के अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे कुणाल का बुधवार सुबह इलाज के दौरान निधन हो गया। वहीं हादसे में 35 प्रतिशत झुलसे दूसरे बच्चे कार्तिक का इलाज अभी भी जारी है। बता दें कि 23 जून को बोह निवासी कुणाल और कार्तिक दोनों बच्चे छत पर कबूतर उड़ा रहे थे। इसी दौरान दोनों बच्चे वहां से गुजर रही बिजली की तारों की चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना जोरदार था कि दोनों बच्चे बुरी तरह झुलस गए और चीख-पुकार मच गई थी। कैंट के नागरिक अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया था। इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी रोष है।