अंबाला। केजरीवाल को ईडी द्वारा पुन: नोटिस देने के मामले में गृह मंत्री ने कहा कि केजरीवाल चाहते हैं कि उन्हें पुलिस जबरदस्ती पकड़कर ले जाए, इससे उनकी टीआरपी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जितने भी कार्यक्रम करते हैं, वह टीआरपी को देखकर करते हैं और ज्यादा टीआरपी वाले कार्य करते हैं।
विज के अनुसार हरियाणा के लिए सौभाग्य की बात है कि हमें एम्स मिल रहा है। रेवाड़ी में 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम्स का शिलान्यास करेंगे और इस कार्यक्रम का हरियाणा में विधानसभा स्तर पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर प्रदेश में एम्स खोलने की कोशिश कर रहे हैं और रेवाड़ी में देश का 22 वां एम्स खुल रहा है।
अबूधाबी में प्रधानमंत्री द्वारा हिंदू मंदिर के उद्घाटन को विज ने ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि इतिहास लिखा गया है कि एक मुस्लिम देश अबूधाबी में जो लोगों की धारणाएं थी, उसके विरुद्ध जाकर वहां बहुत बड़ा मंदिर बना है, जोकि आपसी मेल जोल की बहुत बड़ी मिसाल है।