फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल को ईडी फोबिया, पूछताछ के लिए बुला रही है तो अलग राग अलाप रहे : विज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि केजरीवाल को ईडी फोबिया हो गया है। यही कारण है कि वो भाजपा सरकार के इशारे पर ईडी के धमकाने की बात कह रहे हैं। विज वीरवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल सत्ता में नहीं थे, तब वह स्वयं सोशल मीडिया पर बात करते थे कि ईडी, आयकर या सीबीआई के बुलावे पर तुरंत जाना चाहिए। अब ईडी उनको बुला रही है तो वे अलग राग अलाप रहे हैं। यदि केजरीवाल ने कुछ गलत नहीं किया तो डर किस बात का। उन्हें ईडी के समक्ष जाना चाहिए। गृह मंत्री ने कहा कि पहले भी भ्रष्टाचार में आम आदमी पार्टी के मंत्री जेल में हैं, जिनकी महीनों बाद भी कोर्ट से जमानत नहीं हो सकी है।

दीपेंद्र हुड्डा के धमकाने के वायरल वीडियो पर बोले-सोचिए सत्ता में थे तो क्या करते होंगे
कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा द्वारा एक अधिकारी को धमकाने के वायरल वीडियो पर गृह मंत्री ने कहा कि इनके काम करने का यही स्टाइल है, यह इनका राजनीतिक तरीका है। उन्होंने कहा कि वे बिना सत्य जाने इस प्रकार के शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि जब यह सत्ता में कभी होते होंगे तो किस प्रकार से काम करते होंगे, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। अधिकारियों पर दबाव डाल-डालकर ही इन्होंने सभी गलत काम करवाए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें