फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहादत को दिलों में बसाना भी सच्ची श्रद्धांजलि : विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। हरियाणा विधानसभा कमेटी टूर के तहत अंडमान-निकोबार प्रवास के दौरान विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने कहा कि शहीदों को याद करना केवल अतीत को नमन करना नहीं बल्कि वर्तमान में जिम्मेदार नागरिक बनकर भविष्य को मजबूत करने का संकल्प लेना है। उन्होंने कहा कि शहादत को केवल स्मृति नहीं बल्कि संस्कार बनाकर दिलों में बसाना देश के वीरों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कश्यप ने कहा कि यह दौरा कोई औपचारिक भ्रमण नहीं बल्कि इतिहास, संवेदना और राष्ट्रबोध से जुड़ा गहन अनुभव है। उन्होंने बताया कि यात्रा कमेटी के चेयरमैन लक्ष्मण यादव की अध्यक्षता में हो रही है और पूरा कार्यक्रम अनुशासन, उद्देश्यपूर्णता और राष्ट्रप्रेम की भावना से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत को समाज में रोपना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें