अंबाला। अंबाला सदर ग्रुप पल्लेदार मोहल्ला की तरफ से कावड़ियों का एक जत्था कृष्णा मल्होत्रा बाबू की अगुवाई में गंगा जल लेने के लिए हरिद्वार रवाना हुआ। इसमें पल्लेदार मोहल्ला सदर बाजार, 12 क्रॉस रोड, खटीक मंडी, मोची मंडी आदि के 31 कांवड़िये शामिल हुए। यह कांवड़िये हरिद्वार से 8 जुलाई को गंगा जल लेकर अंबाला छावनी के लिए चले और 14 जुलाई रात को वापिस पहुंचे। पल्लेदार मोहल्ला में सिमरनजीत सिंह मेजर द्वारा लगाए गए कांवड़ शिविर में पहुंचने पर सभी का भव्य स्वागत किया गया। यहां उनके खाने-पीने व रहने का उचित प्रबंध किया गया था। उन्होंने बताया कि रास्ते में जगह-जगह उन्हें काफी सम्मान मिला। कांवड़ इतनी आकर्षक थी कि लोग देखते ही देखते रह गए। कांवड़ यात्रा में विशेष रूप से भगवान भोले नाथ नंदी जी की व्रत कथा विशाल कांवड़ के साथ उत्तराखंड रुड़की का मशहूर अंकित डीजे साथ चला। जिसने जबरदस्त भजनों को बजाया। कांवड़ियों ने बताया कि उन्हें रास्ते में दूसरे डीजे के साथ प्रतियोगिता भी की, जिसमें वह सबसे आगे रहे। 15 जुलाई को कैलाश मंदिर हाथीखाना में सुबह शिवलिंग पर जलाभिषेक करके सभी ने मन्नतें मांगी। सदर एसोसिएशन की तरफ से सभी कांवड़ियों को सम्मानित भी किया गया।