फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन्नतों की कांवड़ : भक्त बोले इच्छा होती है पूरी

विज्ञापन
खन्ना के पंजाब जा रहे ​​शिव भक्त अपनी सुंदर कावड़ के साथ। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। श्रावण माह शुरू होते ही शिव भक्त कांवड़ यात्रा में जुट गए हैं। भक्त अपनी अपनी मन्नत के अनुसार कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। यात्रा में बच्चों के साथ-साथ महिलाएं भी कांवड़ यात्रा कर रही हैं। भक्तों का कहना है कि श्रावण माह में कांवड़ यात्रा करने से हर इच्छा पूर्ण हो जाती है।
विज्ञापन

शिवरात्रि के नजदीक आते ही अब कांवड़ यात्री भी अपने गंतव्यों की ओर लौटने लगे हैं। रास्ते में जगह जगह इन यात्रियों के लिए शिविर लगाए गए हैं। अंबाला सिटी में भी कांवड़ यात्रियों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह संस्थाओं की ओर से शिविर लगाए गए हैं। जहां पर कांवड़ यात्री आराम कर सकते हैं। यहां पर उनके खाने पीने का भी इंतजाम किया गया।
फोटो नंबर - 29
घर की खुशहाली के लिए यात्रा शुरू
कांवड़ शिविर में पहुंचे पंजाब के खन्ना निवासी 19 वर्षीय शिवा ने बताया कि यह उसकी पहली कांवड़ यात्रा है। वह अपने घर की खुशहाली के लिए यात्रा कर रहा है। उसने बताया कि आगे भी वह शिव भगवान की इच्छा तक यात्रा करता रहेगा।
विज्ञापन

फोटो नंबर - 27
60 की उम्र कर रही कांवड़ यात्रा
पंचकूला की रहने वाली महिला उर्मिला ने बताया कि वे शिव भगवान की बहुत बड़ी भक्त है। उनका पूरा परिवार पिछले छह वर्षों से कांवड़ यात्रा कर रहा है। इस बार उनके पति और बेटा भी उनके साथ कांवड़ यात्रा कर रहे हैं।
फोटो नंबर - 26
अच्छे भविष्य के लिए कर रहा यात्रा
पंजाब के समराला का 15 वर्षीय हर्ष शर्मा भी कांवड़ यात्रा में शामिल हुआ है। हर्ष ने बताया कि वह बेहतर रोजगार पाने की मन्नत लेकर कांवड़ यात्रा कर रहा है। आगे भी वह कांवड़ यात्रा करेगा।
फोटो नंबर - 28
विवाह के लिए कर रहे कांवड़ यात्रा
समराला का रहने वाला 26 वर्षीय ठाल सिंह ने बताया कि उसकी शादी नहीं हुई है। दोस्तों के कहने पर शादी की मन्नत लेकर उसने कावड़ यात्रा शुरू की है। ठाल ने बताया कि शादी होने के बाद वह अपनी पत्नी के साथ कांवड़ यात्रा करेगा।

खन्ना के पंजाब जा रहे शिव भक्त अपनी सुंदर कावड़ के साथ। संवाद

खन्ना के पंजाब जा रहे शिव भक्त अपनी सुंदर कावड़ के साथ। संवाद

खन्ना के पंजाब जा रहे शिव भक्त अपनी सुंदर कावड़ के साथ। संवाद

खन्ना के पंजाब जा रहे शिव भक्त अपनी सुंदर कावड़ के साथ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें