शहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलाना में पौधरोपण करते हुए मुख्यातिथि व अन्य। स्कूल
अंबाला सिटी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलाना में पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत प्लास्टिक को ना कहें विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई। यह प्रतियोगिता हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से आयोजित की। इस अवसर पर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ गौरव शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी अंबाला वन सतबीर सैनी, विद्यालय प्रधानाचार्या कंवलजीत कौर मौजूद रहे। मुख्यातिथि एसडीओ गौरव शर्मा और पर्यावरणविद सुखराम ने विद्यार्थियों को प्लास्टिक प्रदूषण के वैश्विक और स्थानीय प्रभावों के बारे में बताया। प्रतियोगिता में कक्षा 6वीं से 8वीं तक कनिका प्रथम, अक्षिमा द्वितीय, धीमांशु तृतीय, कक्षा 9वीं से 12वीं तक सोनाक्षी ने प्रथम, तनु द्वितीय, सिमरन तृतीय रही। प्रतियोगिता में अध्यापक उमा, वंदना, रेखा आदि माैजूद रहीं।