फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: काम्या सिंघल ने राष्ट्रीय स्तर पर बिखेरी चमक, दोबारा जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। द एसडी विद्या स्कूल की कक्षा दसवीं की प्रतिभाशाली छात्रा काम्या सिंघल ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय और राज्य का गौरव बढ़ाया है। काम्या ने 14 से 18 जुलाई तक चंडीगढ़ में आयोजित स्पेशल ओलंपिक भारत (एसओबी) टेबल टेनिस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर सबका ध्यान आकर्षित किया। काम्या ने हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट कौशल और अदम्य संकल्प का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता से पूर्व उन्होंने 3 से 10 जुलाई तक गुरुग्राम के दौलताबाद स्टेडियम में आयोजित विशेष राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। यहां उन्होंने अपनी तकनीकों को निखारते हुए खेल में दक्षता प्राप्त की। काम्या ने वर्ष 2024 में भी राष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीता था। इस प्रकार उन्होंने लगातार दो वर्षों तक राष्ट्रीय स्तर पर अपना शीर्ष स्थान बनाए रखा। विद्यालय प्रबंधन, निदेशक प्राचार्या नीलइंदरजीत कौर संधू एवं अध्यक्ष बीके सोनी ने काम्या को उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें