फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कालका-शिमला रेल सेक्शन के ब्रिज से दरकी मिट्टी, आई दरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल सेक्शन के ब्रिज नंबर 800 के नीचे से मिट्टी दरक गई और दीवार में दरार पड़ गई। यह हादसा उक्त रेल सेक्शन के किमी नंबर 92-6/7 के पास मलबा और पत्थर खिसकने की वजह से हुआ। इस कारण रेल ब्रिज का संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही उक्त सेक्शन पर चलने वाली सात जोड़ी ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया और उन्हें शनिवार के लिए रद्द करने के आदेश जारी हो गए। इससे कालका स्टेशन पर टॉय ट्रेनों के इंतजार में खड़े सैकड़ों सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि रेलवे ने तीन ट्रेनों का संचालन कालका से तारादेवी तक कर दिया था। इसमें दो स्पेशल ट्रेनें और एक हिमालयन क्वीन ट्रेन नंबर 52455 शामिल थी, लेकिन इन ट्रेनों के संचालन से शिमला जाने वाले यात्रियों को राहत नहीं मिली और वो घंटों इंतजार के बाद प्राइवेट टैक्सियों के माध्यम से शिमला की तरफ रवाना हो गए।
अंबाला मंडल के रेल अधिकारी भी कुछ देर बाद क्षतिग्रस्त पुल के हिस्से तक पहुंच गए थे और उनकी निगरानी में विभागीय कर्मचारियों ने मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया था। प्राथमिक जांच में सामने आया कि यह परेशानी पुल के एक हिस्से से मिट्टी खिसकने की वजह से आई थी। हालांकि इसे रोकने और पुल को कोई क्षति न हो, इसके लिए बीच में एक लोहे का बेस तैयार किया गया है, जबकि क्षतिग्रस्त हिस्से को सीमेंट और कंक्रीट के मिश्रण से दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कालका-शिमला रेल सेक्शन का ब्रिज नंबर 800 काफी महत्वपूर्ण है। इस ब्रिज का निर्माण करोड़ों रुपये की लागत से किया गया है क्योंकि पिछले वर्ष आई बारिश के कारण इस रेल सेक्शन के कई हिस्से पानी में बह गए थे। ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए ही विशेष प्रकार के धातु से तैयार नए पुल को ब्रिज नंबर 800 पर रखा गया था।
यह ट्रेनें हुईं प्रभावित
ट्रेन नंबर 52457 और 58, 04506 व 05, 52451 व 52, 52453 व 54, 52459 व 60, 04563 व 64 और ्ट्रेन नंबर 52455 व 56 को शिमला की जगह सिर्फ बीच रास्ते के तारादेवी स्टेशन तक ही चलाया गया।
वर्जन
मिट्टी खिसकने की वजह से कालका-शिमला रेल सेक्शन के ब्रिज नंबर 800 को नुकसान हुआ था। इसकी रिपेयर का कार्य जारी है। काम खत्म होते ही परीक्षण के बाद ट्रेनों का संचालन तुरंत प्रभाव से शुरु कर दिया जाएगा। ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए भी प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें