नारायणगढ़ में रूद्र नगर परिक्रमा में भाग लेते लोग। प्रवक्ता
नारायणगढ़। शंकर सेवा समिति ने प्राचीन शिव मंदिर पुरानी सब्जी मंडी प्रांगण में 42वें श्री रुद्र महायज्ञ का आयोजन कर रही है। सात दिन तक चलने वाले कार्यक्रम के पहले दिन बुधवार को नगर में रुद्र कलश परिक्रमा की गई। शोभा यात्रा निकाली गई जो शिव मंदिर से प्रारंभ होकर सब्जी मंडी पहुंच संपन्न हुई। कार्यक्रम के आयोजक आचार्य पंडित जय प्रकाश ने बताया कि 12 से 16 फरवरी तक रोजाना प्रातः 4 बजे प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा तथा सुबह 8 से 12 बजे तक व बाद दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक हवन यज्ञ होगा। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को भगवान शंकर का रात्रि पूजन किया जाएगा तथा 17 फरवरी को महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ-साथ संत सम्मेलन तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संंवाद