जीवन धारा वृद्ध आश्रम में कलाधारा ग्रुप द्वारा की ओर से एक शाम अपनों के नाम शीर्षक से विशेष कार
अंबाला। जीवन धारा वृद्ध आश्रम में कलाधारा ग्रुप द्वारा की ओर से एक शाम अपनों के नाम शीर्षक से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य समाज के उन बुजुर्गों के साथ खुशियां बांटना रहा, जो हमारे स्नेह और साथ के सबसे अधिक हकदार हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष बीनू गर्ग एवं भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनमोल सोबती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कलाधारा ग्रुप की सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में मानवीयता और अपनापन जीवित रखते हैं। कलाधारा ग्रुप के सदस्य जतिन, पुष्कर, यदिश एवं अन्य साथियों ने मधुर गीतों और भजनों की प्रस्तुति देकर वृद्धाश्रम के निवासियों को भावनात्मक और मनोरंजक पल प्रदान किए। इस अवसर पर मनीष मंगल, अर्जुन सिंह युवा मोर्चा अध्यक्ष, हर्षित बत्रा और कलाधारा ग्रुप की ओर से करन बुटोलिया कोषाध्यक्ष, मानसी, मनीषा, यश, रॉबिन, आनंद, अंकुश, दिवस व अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद