फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजल रनी, अंकिता, प्रीति ने बनाई सबसे सुंदर पेंटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब खालसा कॉलेज पंजोखरा साहिब में श्रमिक दिवस पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ. सुखदेव सिंह ने की। इस दौरान पेंटिंग, रंगोली, संगीत, भाषण व पेपर प्रस्तुतिकरण आदि प्रतियोगिताएं का आयोजन किया गया। इस दौरान हरमनदीप कौर, नवनीत कौर, आरजू ,लवदीप कौर ,राजप्रीत कौर, इशिका गोयल, साक्षी राणा, जन्नत, सिमरन देवी, सिमरन कौर, अनु शर्मा व सिमरनजीत कौर ने पेपर प्रस्तुतीकरण में प्रतिभा दिखाई। वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में काजल रानी ने प्रथम ,अंकिता ने द्वितीय और प्रीती ने तृतीय स्थान हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता में जन्नत रानी प्रथम, इशिका गोयल द्वितीय और नरेंद्र सिंह तृतीय रहे। संगीत प्रतियोगिता में अनु प्रथम, प्रदीप सिंह द्वितीय और रेखा तृतीय स्थान पर रही। सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करने पहुंचे अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. राम कुमार सैनी ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा की किसी भी देश, समाज, संस्था और उद्योगों में सबसे ज्यादा योगदान मजदूरों ,कामगारों व मेहनतकशों का होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें