अंबाला सिटी। जिला कचहरी अंबाला में सोमवार को सभी न्याय अधिकारियों और वकीलों ने सामूहिक रूप से भगवान श्री राम प्राण प्रतिष्ठा मूर्ति उत्सव को धूमधाम से मनाया।
इस दिन जिला कचहरी अंबाला में प्रातः 9:30 बजे से सुंदरकांड का पाठ किया। इसके बाद बड़ी स्क्रीन पर अयोध्या धाम जी से जो कार्यक्रम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण किया गया। भगवान श्री राम की पूजा अर्चना आरती होने के उपरांत 100 किलोग्राम से अधिक लड्डुओं का प्रसाद उपस्थित जनसमूह में वितरित किया। इसके बाद दोपहर एक बजे से अटूट भंडारा जिला कचहरी संघ परिसर में ही लगाया गया।
इस आयोजन को लेकर जिला कचहरी अंबाला के वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप सचदेवा ने बताया कि सभी न्यायिक अधिकारियों व वकीलों ने सामूहिक रूप से मिलकर प्रधान जबर चौधरी व उनकी सारी टीम, अधिवक्ता परिषद अंबाला की सारी टीम, भारी संख्या में महिला अधिवक्ताओं ने इस कार्यक्रम में सामूहिक रूप से भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधान जबर चौधरी व वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप सचदेवा, देव बतरा, रिपनजीत, जगतार, सुशांत, विवेक उपस्थित रहे। संदीप सचदेवा ने कहा कि सनातन धर्म का प्रतीक हम सब 140 करोड़ भारतीयों के आराध्य भगवान श्री राम के राम जन्मभूमि अयोध्या में धूमधाम से मूर्ति प्राण पूजा प्रतिष्ठा स्थापना उत्सव के साक्षी बने और अपने जीवन काल में इस भव्य कार्यक्रम को देखने का आनंद व सुख स्वर्ग लोक की प्राप्ति से भी अधिक है।