समालखा। ज्योति कलश यात्रा बुधवार को शांतिकुंज हरिद्वार से चलकर समालखा की अनाज मंडी में पहुंचेगी। इसकी जानकारी देते हुए गायत्री परिवार के सदस्य डॉ. गुरदीप अनेजा ने बताया की ज्योति कलश का उद्देश्य गुरुदेव की साधना तब पुण्य प्रकाश वह गायत्री महामंत्र की महाशक्ति के अंश को घर-घर भिजवाना है। उन्होंने बताया कि शांतिकुंज की अखंड ज्योत पिछले सौ वर्षों से निरंतर गायत्री मंत्र की शक्ति से प्रज्ज्वलित हो रही है। ज्योति के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ज्योति कलश रथ यात्रा का आयोजन किया गया है। यात्रा अनाज मंडी से चलकर पुराना थाना रोड चुलकाना रोड से होते हुए चुलकाना धाम लकीसर बाबा पर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान सत्यवीर गुप्ता, जेबी गर्ग, रामविलास गुप्ता, जगदीश, विनोद कश्यप के अलावा सैकड़ों भक्तजन मौजूद होंगे। यात्रा काे जगह-जगह रोक कर इसका स्वागत किया जाएगा। भारी संख्या में श्रद्धालु ज्योत के दर्शन के लिए पहुंचेंगे।