फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भाई और दोस्तों संग जनसुई नहर में नहाने के लिए लगाई छलांग, डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नग्गल थाना क्षेत्र स्थित जनसुई नहर में छोटे भाई व दो दोस्तों संग नहाने के लिए गए युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि बुधवार को वह नहाने के लिए गए थे। नहाने के लिए तीन ने छलांग लगाई थी। दो तो बाहर आ गए लेकिन गांव जटवाड निवासी 22 वर्षीय रोहित डूब गया। पहले लोगों ने अपने स्तर पर प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं लगी। आखिर में स्थानीय गौताखोरों ने कुछ दूरी से शव बरामद किया। इलाका पुलिस ने शहर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। नग्गल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता ढाका ने बताया कि परिजनों के बयान पर इत्तेफाकन मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन


रोहित चलाता था टैक्सी

परिजनों ने बताया कि रोहित दो भाई और एक बहन है। चार साल पहले ही प्रेम विवाह किया था। पत्नी सात माह की गर्भवती है। वह टैक्सी चलाकर गुजारा करता था। बुधवार को वह दो दोस्तों व छोटे भाई अभिषेक संग जनसुई में नहाने के लिए गए थे। पहले वह छोटी नहर में थे और बाद में बड़ी और गहरे पानी वाली नहर में चले गए। पुलिस के मुताबिक जैसे ही तीनों ने एक साथ छलांग लगाई तो यह हादसा हो गया। देखते ही देखते रोहित डूब गया और गहराई ज्यादा होने के कारण भाई व अन्य लाचार रहे। नहर के किनारे ही खड़े होकर बचाने के प्रयास में लगे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें