अंबाला। गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि 9 मई को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा छावनी सिविल अस्पताल परिसर में बनकर तैयार कैंसर टर्सरी केयर सेंटर अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य मौजूद रहेंगे। बता दें कि 72 करोड़ रुपये की लागत से चार मंजिला कैंसर अस्पताल तैयार किया गया है। 50 बिस्तरों के अस्पताल में ओपीडी, आईपीडी, डे केयर, किमो थैरेपी, मोर्डन ओटी, रेडियो थैरेपी, ब्रेकी थैरेपी, सीटी सिम्युलेटर, मैमोग्राफी अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, कलर डापलर सहित अन्य सुविधाएं मिलंगी। संवाद