फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 20 को जजपा मनाएगी युवा योद्धा कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सिया वाटिका में जननायक जनता पार्टी की ओर से 20 फरवरी को युवा योद्धा कार्यक्रम करवाया जाएगा। रविवार को कार्यक्रम के लिए पार्टी के प्रधान महासचिव प्रो. रणधीर सिंह चीका ने कैंट विश्राम गृह में जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बैठक ली। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला, हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा एवं युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला पहुंचकर जिला युवा, जजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में सुरजीत सौंडा, हरकेश सुल्लर, अनिल जंधेड़ी, अमरेंद्र सोंटा, जसदीप तंदवाल, दलजीत बाछल, सुरिंद्र फौजी, आकाश गुंबर व अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें