फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: झींडा बोले- मंड ने गुरुघर की मर्यादा तोड़ी और सेवादारों को उकसाया

विज्ञापन
श्री पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा में हुई बैठक के बाद हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रदे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब के बाहर शुक्रवार को हुए विवाद व बवाल का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसमें कैंट के प्रगति विहार निवासी सुरेंद्र सिंह (28) भी कार की चपेट में आकर घायल हो गए थे। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर गुरुद्वारा साहिब में बैठक हुई। इसमें हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने इंटरनेशनल एंटी खालिस्तानी टेररिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड पर गुरुघर की मर्यादा तोड़ने व माहौल बिगाड़ने के आरोप लगाए हैं। दूसरी ओर हादसे और झड़प में घायल गुरसिमरन सिंह मंड व उनके बेटे को पीजीआई चंडीगढ़ तो घायल तीन पुलिसकर्मी अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन हैं। वहीं मंड की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।

श्री पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा में हुई बैठक के बाद हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रदे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें