अंबाला। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ की ओपन कैटेगरी की पहले चरण की मंगलवार को शुरुआत हो गई। अंबाला में जिम्नास्टिक, फुटबॉल और तैराकी प्रतियोगिता हुई।
पहले दिन की शुरुआत हरियाणा खेल विभाग की डिप्टी डायरेक्टर मेरी मसीह ने बतौर मुख्य अतिथि की। इसके बाद सभी टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान में मार्च पास्ट किया। इसके अलावा जिला खेल अधिकारी सुधा भसीन, अंबाला अर्जुन अवार्डी अंजू दुआ और कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी बॉक्सिंग कोच पूनम शर्मा शामिल हुए।
पहले दिन फुटबॉल के कुल आठ नॉकआउट मुकाबले हुए और विजेता टीमें 29 नवंबर को मैदान में दोबारा उतरेंगी। तैराकी के मुकाबलों में भी खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। ऑल वेदर स्विमिंग पुल में पहले दिन सबसे ज्यादा जींद की टीम ने चार रजत और चार कांस्य सहित कुल आठ पदक हासिल किए।
झज्जर की टीम ने पहले ही दिन चार स्वर्ण पर निशाना लगाया। जबकि गुरुग्राम की टीम ने दो स्वर्ण, एक रजत, दो कांस्य सहित पांच पदक हासिल किए। इसके अलावा पलवल ने भी पांच पदक, अंबाला ने चार रजत पदक, झज्जर और सोनीपत ने चार पदक हासिल किए। जबकि जिम्नास्टिक की पहले दिन आर्टिस्टिक के वार हीरोज स्टेडियम और रिदमिक के गवर्नमेंट कॉलेज अंबाला छावनी में मुकाबले हुए। पहले ही दिन अंबाला, भिवानी और हिसार में कांटे की टक्कर है।
वार हीरोज स्टेडियम में फीफा से अप्रूव्ड अंतरराष्ट्रीय फुटबाल स्टेडियम में पहले दिन आठ मुकाबले हुए। जबकि 29 नवंबर को कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे। लड़कों के कुल 22 मुकाबले होने हैं। पहला मुकाबला करनाल और सिरसा के बीच हुआ। दोनों ही टीम पूरे जोश के साथ मैदान में उतरी थी। पहले हाफ में दोनों की टीम कोई गोल नहीं कर पाई। दूसरे हॉफ में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए करनाल की टीम ने 1-0 से सिरसा को पराजित किया। इसके अलावा मैदान में चौथ मुकाबला पलवल व नूंह का पैनेल्टी शूट के साथ समाप्त हुआ। पहले तो दोनों की टीमों का स्कोर बराबरी पर रहा। पेनेल्टी शूट हुआ तो सभी खिलाड़ियों की नजर उस मुकाबले पर अटक गई। आखिर में पलवल ने नूंह को 6-5 के स्कोर से हराया दिया।
इस तरह रहा फुटबॉल के मुकाबलों का परिणाम
1. करनाल ने सिरसा को 1-0 से हराया
2. सोनीपत ने कुरुक्षेत्र को 3-0 से हराया
3. जींद ने चरखी दादरी को 2- 0 से हराया
4. पलवल ने नूंह को 6-5 से पेनेल्टी शूट में हराया
5. महेंद्रगढ़ ने यमुनानगर को 2-0 से हराया
6. पानीपत ने राई को 3-0 से हराया
7. पंचकूला ने कैथल को 1-0 से हराया
तैराकी प्रतियोगिता के परिणाम
400 मीटर फ्री स्टाइल
लड़के
स्वर्ण - पानीपत का अतुल
रजत - जींद के रमन
कांस्य - झज्जर के उधम
लड़कियां
स्वर्ण - पलवल की दीक्षा
रजत - सिरसा की संजना
कांस्य - जींद की कोमल
200 मीटर बटरफ्लाई
लड़के
स्वर्ण - पलवल के मयंक
रजत - जींद के आदित्य
कांस्य - रोहतक के आदिश
लड़कियां
स्वर्ण - भिवानी की खुशी
रजत - अंबाला की कुंजल
कांस्य - जींद की नव्या
200 मीटर फ्री स्टाइल
लड़के
स्वर्ण - रोहतक का तरुण
रजत - सिरसा का विपनजोत
कांस्य - गुरुग्राम का विजय
लड़कियां
स्वर्ण - हिसार की अवनीता
रजत - करनाल की रितु दहिया
कांस्य - पलवल की वंदना
100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक बटरफ्लाई
लड़के
स्वर्ण - फरीदाबाद का केशव
रजत - गुरुग्राम के निशांत
कांस्य - सोनीपत के हर्षित
लड़कियां
स्वर्ण - फरीदाबाद की पूर्णिमा
रजत - सोनीपत की खुशबू
कांस्य - भिवानी की जयंती भट्ठ
100 मीटर बैक स्ट्रोक
लड़के
स्वर्ण - झज्जर के दीक्षांत
रजत - जींद के शिवम
कांस्य - सोनीपत के अनव मलिक
लड़कियां
स्वर्ण - गुरुग्राम की वीरा
रजत - अंबाला की प्रथा
कांस्य - सोनीपत की श्रुति
100 मीटर फ्री स्टाइल
लड़के
स्वर्ण - झज्जर के वैभव
रजत - अंबाला के रोबिन नैन
कांस्य - गुरुग्राम के निखिल
लड़कियां
स्वर्ण - गुरुग्राम की आरजू
रजत - पलवल की मान्या
कांस्य - जीद की तनीषा
4 गुणा 100 मीटर रिले
लड़के
स्वर्ण - झज्जर के दीक्षांत, दक्ष, वैभव, भूमिका
रजत - अंबाला के रोबिन, रविंद्र, सचिन, अजय
कांस्य - जींद के अदित्य, दिलशान, हरदीप, नितिन
लड़कियां
स्वर्ण - हिसार की अश्मिता,यामिनी, ओरिका, इनायत
रजत - जींद के आस्था, तनीषा, निशा, नितिका
कांस्य - पलवल की चारवी, मान्या, कशिश, दीक्षा
चर्चित रही डीएसओ और कार्यवाहक डीएसओ की गैरमौजूदगी
अंबाला में जिला खेल अधिकारी राम निवास है लेकिन वो लंबे समय से छुट्टी पर चल रहे हैं। ऐसे में कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी का जिम्मा एथलेटिक कोच प्रवीण को दिया था। हैरानी की बात यह है कि वह भी इतने बड़े इवेंट में नहीं शामिल हुए। वो भी कुछ दिनों की छुट्टी पर चल रहे हैं। हालांकि उनका जरूरी काम बताया जा रहा है। ऐसे में अब बॉक्सिंग कोच पूनम को खेल महाकुंभ के दौरान कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी का जिम्मा सौंपा है।