अंबाला। चोरों ने पॉश एरिया स्थित जीएमटीडी ऑफिस कंपाउंड में चोरों ने बीएसएनएल के एटीटी कर्मचारी राजिंद्र तिवारी के बंद मकान से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व 40 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। वारदात के समय पीड़ित परिवार अपने पैतृक गांव गया हुआ था। शनिवार को जब परिवार वापस लौटा तो घर का मुख्य ताला टूटा मिला। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर इलाके के सीसीटीवी भी खंगालने शुरू कर दिए। राजिंद्र तिवारी ने पुलिस को बताया कि बताया कि 25 जून को वह अपने पूरे परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के गोंडा शहर स्थित अपने गांव गए हुए थे। लौटे तो लाखों रुपये के आभूषण, 40 हजार की नकदी, जेबीएल के स्पीकर, 27 चांदी के प्राचीन सिक्के गायब थे। संवाद