अंबाला। डिफेंस कॉलोनी के सेक्टर- बी में दिनदहाड़े चोरों ने मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण चुरा लिए। वारदात के समय विनय गोयल अपने परिवार सहित महेश नगर में एक निजी अस्पताल में अपनी बेटी से मिलने के लिए आया हुआ था। लौटने के बाद जाकर देखा तो ताले टूटे पड़े थे। विनय गोयल ने बताया कि वह किराना व ड्राई फ्रूट्स का व्यवसाय करते हैं। 4 जून को सुबह करीब 11:45 बजे वह अपने घर के मुख्य गेट व अंदर के कमरों का ताला लगाकर अपनी बेटी से मिलने अनीता भूषण अस्पताल गए थे। शाम तो लौटने के बाद देखा तो सोने-चांदी के पुश्तैनी आभूषण चोरी थे। संवाद