फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ई-रिक्शा में सफर के दौरान गहने और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सर्राफा बाजार से खरीदारी कर लौट रहे एक परिवार के बैग से महिलाओं ने सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। काठगढ़ गांव निवासी तेजपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 17 नवंबर की शाम पत्नी और बेटी के साथ ई-रिक्शा में बस स्टैंड जा रहे थे। रास्ते में दो महिलाएं एक बच्चे के साथ ई-रिक्शा में बैठीं और शुक्लकुंड रोड पर उतर गईं। इस्माईलाबाद पहुंचने पर सामान संभाला तो बैग से सोने की चेन, टॉप्स, चांदी की पाजेब, अंगूठी, बिछिया और 15 हजार रुपये गायब मिले। थाना सिटी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें