बराड़ा। कॉलोनी में चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवर और नकदी चुरा ली। करनाल कॉलोनी निवासी संदीप कुमार ने रविवार रात को वह दिनभर गुरु रविदास जयंती कार्यक्रम में मंदिर में व्यस्त रहे। इसके बाद रात को वह शाहबाद में अपने रिश्तेदार के घर कार्यक्रम में चले गए। सुबह जब घर पहुंचे तो मेनगेट बंद था। लेकिन अंदर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। जब अंदर जाकर उन्होंने देखा तो दोनों कमरों में सारा सामान उथल-पुथल पड़ा था और दोनों कमरों में रखी अलमारियों को खंगाला गया था। चोर अलमारी से उनके जेवर और हजारों रूपये की नकदी चुरा ले गए। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। संदीप कुमार ने बताया कि मुख्य गेट बंद था, लेकिन चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे और घटना को अंजाम दिया। वहीं, बराड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज रमेश कुमार का कहना है कि फिलहाल उनके पास लिखित शिकायत नहीं आई है, जैसे ही शिकायत आएगी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी जाएगी। संवाद