बराड़ा। घर पर ताला लगाकर गए हेड कैशियर के घर चोरों ने ताले तोड़ जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गाजीपुर रायवाली नारायणगढ़ निवासी अमित कुमार ने बताया कि वह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा बराड़ा हेड कैशियर है। वह किराये के मकान में रहता है। आठ जुलाई को परिवार के साथ गांव गाजीपुर चले गए थे। उसने अपने बच्चों के मेडिकल चेकअप करवाने थे। दो दिन बाद वापस बराड़ा आए तो मकान के दरवाजों के ताले व लोक टूटे हुुए थे। संवाद