फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवर, नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। मोहाली रिश्तेदारी में गए परिवार के घर के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवर, नकदी व सामान चोरी कर लिया। जब परिवार वापस आया तो उन्हें घर में हुई चोरी के बारे में पता चला। चोर घर से करीब छह लाख 70 हजार रुपये के जेवर व सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना सिटी पुलिस को दी शिकायत में हर्षविंद्र लांबा ने बताया कि वह हरि पैलेस शहर का निवासी है। 29 अक्तूबर की शाम वह परिवार सहित घर पर ताले लगाकर मोहाली अपनी रिश्तेदारी में गया था। दो दिन बाद 31 अक्तूबर वह वापस आए। घर के मेन गेट के दरवाजे का ताला खोलाकर अंदर गए तो देखा कि घर में दो कमरों के ताले टूटे हुए थे। अलमारी से छह लाख 70 हजार रुपये के जेवरात, 40 हजार रुपये की नकदी, कैमरा आदि सामान गायब था। जिसे किसी ने चोरी कर लिया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें