फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक के घर के दरवाजे तोड़ जेवर और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आमा का बाग जंडली स्थित एक सैनिक के घर के ताले तोड़ कर चोर 25 हजार रुपये नकद और जेवर चुरा ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जंडली वासी महिला वीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति प्रदीप कुमार भारतीय वायु सेना में गुवाहाटी में तैनात हैं, बच्चे देहरादून गए हुए थे। वह 24 जनवरी को अपनी ससुराल धूलकोट में चली गई थी। इस दौरान पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि उनके घर का दरवाजा खुला है। जब शिकायतकर्ता घर पहुंची तो यहां लोहे के गेट की अंदर से कुंडी लगी हुई थी और घर के दरवाजे टूटे हुए थे। घर से 25 हजार रुपये नकद और जेवर चोरी मिले। वीना के मुताबिक घर में उनकी ननद का भी सामान रखा हुआ था, वह भी चोरी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें